श्री महाकाल सेवा समिति (रजि.) व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से श्री दरबार साहिब परिसर में 16 वा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रविवार को आयोजन किया गया. शिविर में महादानियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की. शिविर में 80 यूनिट रक्तदान हुआ| आपको बता दें कि रविवार को श्री दरबार साहिब परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर अपने संदेश में श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने समाज के हर वर्ग का आह्वाहन करते हुए सभी से रक्तदान महादान अभियान में सहयोगी बनने की अपील की|
इसके साथ ही श्री महाकाल सेवा समिति (रजि.) महाकाल के दीवाने, के अध्यक्ष रोशन राणा ने कहा कि संस्था की ओर से हर तीन महीने में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. उन्होने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त किया| शिविर को सफल बनाने में बाल किशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, डॉक्टर नितिन अग्रवाल, आलोक जैन, पुनीत जैन, हितेश सोनी,रेखा सोनी, राजीव सच्चर, हेमराज अरोड़ा, गुड्डू श्रीवास्तव ,राहुल माटा, विशाल तनेजा, कृतिका राना, अनुष्का राणा, पुनीत जैन, अंशुल बंसल,आदि ने सहयोग किया।
Related posts:
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, जन समस्याओं का समयबद्धता से किया जाए निस्तारण
बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, पार्टी मुख्यालय में मनाया गया जश्न
जनता की चौपाल में सीएम धामी, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश; दिव्यांगों को सौंपे सहायक उपकरण
नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान से किया ग...
विदेशी षड्यंत्र और गलतफहमियों के कारण हुई मणिपुर में हिंसा हुई - मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह
(Visited 295 times, 1 visits today)

