शिक्षा विभाग से एक बड़ी खबर आ रही है | विभाग द्वारा राज्य के सभी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली सभी “भर्तियों पर फिर से रोक लगा दी है| भर्तियों में अनियमितता की शिकायत मिली हैं। जिनका संज्ञान लेते हुए शासन ने यह कदम उठाया है। जिस सम्बन्ध में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं |
यह भी पढ़ें – लोकसभा में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर सोनिया गांधी की बातों का स्मृति ईरानी ने दिया सीधा जवाब
आपको बता दें कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया पर शासन ने एक बार फिर रोक लगा दी है | शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त विद्यालयों में चल रही शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। ऐसे में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के साथ कनिष्ठ वरिष्ठ सहायक जैसे शिक्षणेत्तर पदों की नियमित भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं | शिक्षा सचिव ने आदेश में कहा है कि अग्रिम आदेश तक रोक जारी रहने के दौरान विद्यालय जरूरत के आधार पर स्वयं के व्यय पर अस्थायी व्यवस्था के माध्यम से पठन पाठन की कार्यवाही जारी रख सकते हैं |
Related posts:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मसूरी में 12 जून को देंगे IAS अधिकारियों को नेतृत्व का मंत्र
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला के ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में ...
मसूरी में सेवाय होटल के परिसर की दीवार ढही, पर्यटकों की कार मलबे में दबी, क्षेत्र की बिजली गुल – अफर...
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन के नियम होंगे और सख्त, 2 साल से ज्यादा की देरी पर अब कोर्ट की मंजूरी जरूरी
कैंसर सर्जरी के बाद नई जिंदगी की राह दिखा रहीं आधुनिक रिकंस्ट्रक्टिव तकनीकें, देहरादून में जुटे देशभ...
(Visited 255 times, 1 visits today)


One thought on “शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली सभी भर्ती प्रक्रियाओं पर शासन ने फिर से लगायी रोक”
Comments are closed.