पीटीआई। नेपाल के बारा जिले में सोमवार को 22 वर्षीय भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी एक शिशु सहित दो नेपाली बच्चों को एक बोरे में भरकर भारत ले जा रहा था।
दो बच्चों को भारत ले जा रहा था आरोपी
सशस्त्र पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेंद्र खड़का ने जानकारी दी कि बिहार के रहने वाले तबरेज आलम को सशस्त्र पुलिस बल ने रविवार को उस समय पकड़ लिया, जब वह नौ महीने की बच्ची और दो साल के लड़के को ले जा रहा था।
खड़का ने आगे जानकारी दी कि आलम भारत नेपाल सीमा पर जिले के देवताल ग्रामीण नगर पालिका से बच्चों को एक बोरी में भारत ले जा रहा था। खड़का ने बताया कि भारतीय नागरिक को ग्रामीण नगर पालिका के अमवा गांव से दो बच्चों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बच्चों को किया गया परिवार के हवाले
अर्धसैनिक संगठन की एक टीम ने बोरे के अंदर से बच्चों की चीखें सुनी, जिसके बाद सशस्त्र पुलिस बल ने आलम को पकड़ लिया और बच्चों को रेस्क्यू किया। खड़का के अनुसार, बच्चों को बचाने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया। वहीं, आलम को आगे की जांच के लिए बारा जिला पुलिस कार्यालय को सौंप दिया गया है।
Related posts:
नेशनल गेम्स 2024: कर्नाटक का जलवा! राफ्टिंग में दिखाया दम, कई कैटेगिरी में गोल्ड पर कब्जा
उत्तराखंड: 5,388 वक़्फ़ संपत्तियों पर अतिक्रमण का साफ रिकॉर्ड नहीं, CM धामी ने दिए पारदर्शी डेटा तैय...
CM धामी ने ‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड को बताया जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम
अलकायदा ने पत्र जारी कर भारत में आत्मघाती हमले की दी धमकी
चोरगलिया को बड़ी सौगात: ₹9.93 करोड़ का शेर नाला पुल जनता को समर्पित
(Visited 120 times, 1 visits today)

