भारत की 5 हेक्टेयर भूमि पर नेपाल ने किया कब्जा, वन विभाग ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

(हिंदुस्तान)देहरादून -भारत का पड़ोसी देश नेपाल ने भारत की 5 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया। जिसकी सूचना वन विभाग और एसएसबी ने एक रिपोर्ट के माध्यम से गृह मंत्रालय को भेजी। वन विभाग के अनुसार टनकपुर शारदा रेंज की भारत नेपाल सीमा के शारदा टापू और ब्रह्मदेव में कई जगहों पर नेपाल लगभग 30 सालों से कब्जा करता आ रहा है।

भारत की 5 हेक्टेयर भूमि पर नेपाल का कब्जा

रिपोर्ट के हिसाब से नेपाल वर्ष 1995 से पहले से ही भारत की भूमि पर कब्जा कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नेपाल भारतीय भूमि के करीब 5 हेक्टेयर में अब तक अतिक्रमण करके उसे अपना बता रहा है। जिस पर कई बार सीमा विवाद भी हो चुका है। नेपाल ने इस कब्जे वाली जमीन में कई पक्के मकान, अस्थायी झोपड़ी और दुकानें बनाई हुई हैं।

एसएसबी और वन विभाग ने अतिक्रमण की रिपोर्ट शासन को भेजी

इस अतिक्रमण की रिपोर्ट एसएसबी और वन विभाग ने अपने अपने स्तर से गृह मंत्रालय और शासन को भेज दी है।एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव तोमर ने बताया कि हाल में कोई अतिक्रमण नही हुआ है। लेकिन नेपाल के अतिक्रमण की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अब सर्वे ऑफ इंडिया और सर्वे ऑफ नेपाल की टीमें ही इसका हल खोजेंगी।

(Visited 148 times, 1 visits today)