
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
गणेश गोदियाल ने बताया कि मैं परिणाम आते ही इस्तीफा देने को तैयार था। मगर हाईकमान के निर्देश न मिलने के कारण शांत भाव से निर्देश की प्रतीक्षा कर रहा था। लेकिन आज दिल्ली जाकर जब मुझे पता चला कि जिन राज्यों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है वहाँ के जिम्मेदार और जवाबदेही अधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। तो मैंने भी उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। और कार्यकर्ता के तौर पर सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करता रहूंगा।
Related posts:
उत्तराखंड: यमुनोत्री नेशनल हाईवे, खाई मे गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड में पर्यटकों को लुभाने के लिए, प्रदेश में हवाई संपर्क मार्ग बढ़ाने की आवश्यकता
कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत का महंगाई के खिलाफ धरना शुरू
दून विश्वविद्यालय कराएगा , उत्तराखंड की 3 क्षेत्रीय बोली गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी में एक साल का सर्...
BIG BREAKING- रुद्रप्रयाग के पांडव शेरा ट्रैक से 07 ट्रैकर्स लापता
(Visited 27 times, 1 visits today)

