गणतंत्र दिवस पर सूचना भवन में तिरंगा फहराया, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प

 

 

 

 

देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना महानिदेशक ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान में निहित आदर्शों की याद दिलाने वाला अवसर है। उन्होंने कहा कि संविधान ने नागरिकों को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी जिम्मेदारी दी है, जिनका ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है।

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समर्पण बनाए रखें तथा प्रदेश व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, उपनिदेशक रवि बिजारनिया, सहायक निदेशक अर्चना समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

(Visited 1,448 times, 1 visits today)