टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने सहकारिता की भावना को गांव से शहर तक ले जाने वाले ऐसे आयोजनों को सराहनीय बताया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के चार कृषकों — पान सिंह, किशन सिंह, संदीप सिंह सहित अन्य को ₹1–1 लाख की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने किसानों से दूसरों के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले को कुल ₹8810.90 लाख (लगभग ₹88.11 करोड़) की 08 विकास योजनाओं की सौगात दी। इनमें 03 योजनाओं का लोकार्पण और 05 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
लोकार्पित योजनाएँ (₹2478.56 लाख)
-
नायकगोठ–हनुमानगढ़ी मोटर मार्ग पर 125 मीटर आर्च मोटर सेतु (₹1377.14 लाख)
-
चंपावत के आंतरिक संपर्क मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधार (₹992.12 लाख)
-
कुमाऊंनी स्थापत्य शैली में कलेक्ट्रेट भवन का पुनर्निर्माण (₹109.30 लाख)
शिलान्यास योजनाएँ (₹6332.34 लाख)
-
तहसील कार्यालय चंपावत भवन का निर्माण (₹1385.68 लाख)
-
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत तीन वाटरशेड विकास परियोजनाएं —
-
Champawa/WDC/PMKSY 20/4/2021-22 — ₹1092.56 लाख
-
Champawat/WDC/PMKSY 20/11/2021-22 — ₹1332.24 लाख
-
Champawat/WDC/PMKSY 20/11/2021-22 — ₹1563.52 लाख
-
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से चंपावत के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीण आजीविका सशक्त होगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
