देहरादून: विश्व विजेता महिला भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और उत्तराखंड की शान स्नेह राणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। पार्टी मुख्यालय में हुई इस मुलाकात में भट्ट ने स्नेह राणा को देश और प्रदेश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई दी और महिला वर्ल्ड कप जीत में उनके योगदान की सराहना की।
प्रदेशाध्यक्ष ने स्नेह राणा के समर्पण, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्टता को खेल जगत की सभी उभरती महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि “स्नेहा की सफलता ने उत्तराखंड की बेटियों को यह विश्वास दिलाया है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल भी उपस्थित रहे।
Related posts:
सीएम ने वित्तीय वर्ष के राजस्व प्राप्ति एवं आय के संसाधनों में वृद्धि के संबंध में उच्चाधिकारियों के...
उत्तराखंड में 3 दिन का रेड अलर्ट, CM ऑफिस ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा
2026 में बदलेगा उत्तराखंड का ग्राउंड रियलिटी, धामी सरकार का फोकस सीधे परिणामों पर
मुख्यमंत्री की अगुवाई में पोमा ग्रुप के साथ लंदन में सरकार ने रोपवे निर्माण के लिए इन्वेस्टर एमओयू स...
गायक पवनदीप राजन सड़क हादसे में घायल, फैंस में चिंता की लहर — सीएम धामी ने की जल्द स्वस्थ होने की का...
(Visited 172 times, 1 visits today)

