CM धामी की बड़ी सौगात: आंतरिक सड़कों, अंबेडकर भवन और तिरंगा स्थापना सहित विकास कार्यों को ₹5.26 करोड़ की मंजूरी

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देते हुए कुल ₹5.26 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसमें आंतरिक सड़कों के निर्माण, अंबेडकर भवन, धार्मिक मार्ग और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े कार्य शामिल हैं। सभी स्वीकृतियों के शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के गोरखा नगर में अंबेडकर भवन के निर्माण हेतु ₹2.84 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि ₹1.14 करोड़ जारी की गई है।

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विण क्षेत्र में रामेश्वर मंदिर (शिव धाम) से बीतड़ी पुल तक सीसी मार्ग एवं प्रतिधारक दीवार के निर्माण के लिए ₹97.25 लाख की स्वीकृति दी गई है। प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत ₹58.35 लाख की धनराशि जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अंतर्गत तहसील स्यालदे एवं सल्ट में 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की स्थापना के लिए ₹89.09 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत ₹53.45 लाख जारी किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के ग्राम बाजपुर गांव में 700 मीटर लंबाई के आंतरिक सीसी मार्गों के निर्माण हेतु ₹55.57 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 60 प्रतिशत ₹33.34 लाख की धनराशि जारी की गई है।

इन स्वीकृतियों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, आवागमन सुधारने और सामाजिक व राष्ट्रीय गौरव से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

(Visited 773 times, 1 visits today)