देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से दिवाकर भट्ट की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने श्री दिवाकर भट्ट से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
सहकारी बैंकों की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की करायी जाए सीबीआई जांच- गणेश गोदियाल
राजस्थान के चुरू में वायुसेना का जगुआर क्रैश, दो पायलटों की मौत
इंडिगो संकट के बीच एयर इंडिया का बड़ा दांव: पायलट भर्ती का विज्ञापन बना चर्चा का विषय
"देवभूमि विकास महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने सेवा, सुशासन और प्रगति के तीन साल किए समर्पित"
उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी परीक्षा में पेपर लीक का मामला, सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
(Visited 1,177 times, 1 visits today)

