देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम को दर्शाता है और जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव कराता है।
सीएम धामी ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, समाज की एकता और सौहार्द का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की भी कामना की।
Related posts:
डॉक्टरों की शर्मनाक हरकत, युवती को दवाई पिलाकर किया दुष्कर्म का प्रयास
खरीफ 2025 की तैयारी शुरू: पोखड़ा में कृषि नवाचार और आत्मनिर्भर किसान पर फोकस
पूर्व नौसैनिकों की फांसी की सजा कम करने के मामले को लेकर विदेश मंत्रालय कानूनी टीम के साथ करेगी चर्च...
10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एसजीआरआरयू में सेमिनार का आयोजन
सोशल ऑडिट में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य, जलापूर्ति में उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता- राध...
(Visited 535 times, 1 visits today)
