देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम को दर्शाता है और जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव कराता है।
सीएम धामी ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, समाज की एकता और सौहार्द का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की भी कामना की।
Related posts:
हरिद्वार में 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा, विकास कार्यों और नई न्याय संहिताओं पर...
टिहरी को मिलेगा आधुनिक मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ रोजगार को भी मिलेगी रफ्तार
उत्तराखंड बीजेपी में मिशन 2027 की रणनीति पर मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ली कोर ग्रुप बैठक
दशहरा के मौके पर भगवान बद्री-केदार के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित
पाकिस्तान को पानी-पानी कर रहा भारत! पहलगाम हमले के बाद बड़गाम से बालाकोट तक सख्ती, अब चिनाब नदी का प...
(Visited 537 times, 1 visits today)

