मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में विकास कार्यों को गति देने हेतु कुल 100 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रदेश के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में लिया गया है।

सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य:

  • सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में मिट्ठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाजरा तक मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हेतु ₹12.3 करोड़ स्वीकृत।

  • कैन्ट विधानसभा क्षेत्र के वसंत विहार सोसाइटी और अन्य आंतरिक मार्गों का बीएमएसडीबीसी द्वारा सुदृढीकरण एवं सुधार हेतु ₹3.52 करोड़ अनुमोदित।

जिला कारागार हरिद्वार में निर्माण कार्य:

  • बैरक संख्या 01, 02 व 06 के प्रथम तल पर नवीन बैरक निर्माण हेतु ₹4.91 करोड़।

  • महिला बैरक के प्रथम तल पर नए बैरक निर्माण हेतु ₹1 करोड़।

आयुर्वेदिक चिकित्सालयों का निर्माण:

  • राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मोल्यासेरा, टिहरी गढ़वाल के भवन निर्माण हेतु ₹2.89 करोड़।

  • राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बंगियाल, टिहरी गढ़वाल के भवन निर्माण हेतु ₹2.5 करोड़।

पेयजल कार्यक्रम:

  • विश्व बैंक पोषित अर्द्धनगरीय क्षेत्रों के लिए 2025-26 वित्तीय वर्ष में ₹7 करोड़ (राजस्व मद) और ₹67 करोड़ (पूंजीगत मद) की धनराशि अवमुक्त की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन योजनाओं को प्रदेशवासियों की जीवन-स्तर सुधारने और बुनियादी सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।

(Visited 462 times, 1 visits today)