धामी सरकार का बड़ा कदम: अब एयरफोर्स के हाथों में चिन्यालीसौड़-गौचर हवाई पट्टियाँ, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का होगा विस्तार

 

 

 

 

देहरादून: सीमांत जिलों में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) और गौचर (चमोली) हवाई पट्टियों का संचालन अब भारतीय वायुसेना करेगी। वहीं, बढ़ती हवाई सेवाओं को देखते हुए पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के हवाले किया जाएगा।

सरकार ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार की योजना भी बनाई है, जिस पर लगभग ₹450 करोड़ का खर्च प्रस्तावित है। राज्य सरकार और AAI के बीच इसके लिए एमओयू पर सहमति बन चुकी है।

सीमांत क्षेत्रों में हवाई नेटवर्क बढ़ाने से स्थानीय निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और सामरिक जरूरतों की पूर्ति भी हो सकेगी।

इसके अलावा, सरकार गुंजी से आदि कैलाश क्षेत्र में हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। यहां 1 किमी लंबी हवाई पट्टी का निर्माण होगा, जिसमें एयरफोर्स तकनीकी सहयोग देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा—

“सीमांत प्रदेश में हवाई नेटवर्क का विस्तार बेहद जरूरी है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा होगी बल्कि सामरिक दृष्टि से भी मजबूती मिलेगी। पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का शीघ्र विस्तार किया जाएगा।”

(Visited 2,196 times, 1 visits today)