मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने मुलाकात की |आईजी संजय गुंज्याल ने सीएस राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया | उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके | मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया | मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी |
बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई | आईजी संजय गुंज्याल ने जानकारी दी कि आईटीबीपी स्थानीय किसानों से प्रोक्योरमेंट करने का भी प्रयास कर रही है |
Related posts:
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी ने महिलाओं का किया सम्मान, बनबसा के विकास के लिए की दो महत्वपूर्ण घोषण...
मुख्यमंत्री धामी मानसून अवधि में साफ-सफाई व डेंगू-मलेरिया को लेकर गंभीर
स्वास्थ्य कर्मियों के तबादले से लेकर निजी विश्वविद्यालय तक, कैबिनेट ने लिए जनहित से जुड़े 6 बड़े फैस...
चंपावत में अब खून के जरूरी घटक भी मिलेंगे, 50 लाख की ब्लड सेपरेशन यूनिट शुरू
छात्र कल्याण को लेकर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: उच्च शिक्षा संस्थान बनें ज्ञान ही नहीं, संवेदना के भ...
(Visited 838 times, 1 visits today)
