उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है । अब फ्री राशन योजना के तहत जून माह से 4 किलो चावल और 1 किलो गेंहू दिया जाएगा।
सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा खाद्य विभाग को नए मानकों के अनुसार अनाज का आवंटन करने जा रही है। जिसे केंद्र ने मई से शुरू करने का निर्णय लिया है।लेकिन उत्तराखंड पुराने मानकों पर अनाज पहले ही ले चुका है। इसलिए उत्तराखंड में जून से मानकों में बदलाव होगा। जिसके चलते जून के महीने कार्ड धारकों को 4 किलो चावल और 1 किलो गेंहू मुफ्त मिलेगा। सितंबर से लागू इस योजना में पहले 2 किलो चावल और 3 किलो गेंहू दिया जाता था।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एनएफएसए के तहत कार्ड धारकों को 2 किलो चावल और 3 किलो गेहूँ मिलता रहेगा।

Related posts:
मधुमक्खी पालन की तकनीक ने लुभाया विद्यार्थियों का मन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा
CM धामी एवं केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का किया लोकार्पण
बाल संवाद में बोले सीएम धामी: पढ़ाई के साथ खेल भी ज़रूरी, उत्तराखंड को बना रहे 'खेलभूमि
श्री पदमनाभ स्वामी मंदिर के मुख्य महंत ने कहा 'पीएम मोदी को लोगों की भलाई के काम करने के लिए दैवीय श...
(Visited 254 times, 1 visits today)

