सचिवालय के लोक सूचना अधिकारियों को आरटीआई की बेहतर जानकारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए सीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि सूचना के अधिकार के मजबूत होने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है। आरटीआई से सरकारी कार्मिकों में ईमानदारी से कार्य करने की प्रवृति बढ़ती है। सूचना का अधिकार अधिनियम आने से नागरिकों को सरकार के कार्यो की जानकारी प्राप्त करने का अधिकार मिला है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा सचिवालय के सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा सचिवालय के विभिन्न विभागों के लोक सूचना अधिकारियों हेतु आरटीआई पर यह कार्यशाला आयोजित करना सराहनीय पहल है। आरटीआई की बेहतर जानकारी होने से लोक सूचना अधिकारी अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन अधिक कुशलता से कर पाएंगे। इससे अधिक से अधिक अपीलों का निस्तारण प्राथमिक स्तर पर ही हो जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि जिला स्तर तथा विभागीय स्तर पर भी आरटीआई पर कार्यशालाओं को आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोग के कार्यों को अधिकाधिक ऑनलाइन करने की बात कही जिससे अधिकाधिक पारदर्शिता बढ़ेगी तथा दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को सुविधा होगी।
Related posts:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में हुई विलीन, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि
कांवड़ मेला 2025: शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन को लेकर पांच राज्यों की बैठक, रियल टाइम मॉनिटरिंग और ...
प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या
मार्शल आर्ट में 'चांगक्वान चैंपियन' बनीं उत्तराखंड की बेटी, ज्योति वर्मा ने नेशनल गेम्स में रचा इतिह...
लॉन बॉल में झारखंड और असम का जलवा, विरोधियों को दी करारी शिकस्त!
(Visited 800 times, 1 visits today)
