देहरादून मसूरी मार्ग के पास एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ से जा टकराई। कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल। घायलों का मसूरी उप जिला चिकित्सालय में चल रहा इलाज।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार देहरादून से मसूरी जाते हुए चूनाखाल बैंड के पास एक कार अचानक अनियंत्रित हो गयी। जिससे कार सीधे पहाड़ से जा टकराई। और सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना से कार में बैठे लोगों को गम्भीर चोट आयी है। स्थानीय लोगों ने घायलों को मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार बिजनौर के हैं। घायलों में 2 पुरूष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। जिनका इलाज उप जिला चिकित्सालय मसूरी में चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं।

Related posts:
CM धामी ने श्रमिकों के साथ भोजन कर इंवेस्टर्स समिट के आयोजन में उनके योगदान को सराहा
राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की उम्मीदवार, जेपी नड्डा ने की नाम की घोषणा
पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, सीएम धामी ने बल्ला संभालकर किया उद्घाटन
"16 लाख स्मार्ट मीटर और 20 हज़ार सोलर रूफटॉप से बदलेगा राज्य का भविष्य"- सीएम धामी
प्रधानमंत्री मोदी का मुखवा-हर्षिल दौरा: उत्तराखंड के शीतकालीन पर्यटन को मिला नया आयाम!
(Visited 223 times, 1 visits today)
