मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में बी.आर.ओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क मार्ग की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आदि कैलास और पार्वतीकुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बी.आर.ओ. द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जायेगा।
महानिदेशक बी.आर.ओ. रघु श्रीनिवासन ने कहा कि बीआरओ द्वारा उत्तराखण्ड में 05 एयरफील्ड गूंजी, कालसी, टनकपुर, घनसाली और नाविढ़ांग को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया कि जोशीमठ से औली सड़क मार्ग जिसकी लम्बाई 13.40 कि.मी. है उसके 2.25 कि.मी. पर भारतीय सेना द्वारा रख रखाव किया जा रहा है। उन्होंने सामरिक महत्व के इस मार्ग के अवशेष भाग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण के स्थान पर बी.आर.ओ. को हस्तांतरित कर दिया जाय। इसी प्रकार जोशीमठ के बडगांव के हनुमान शिला से औली के लिये 15 कि.मी. वैकल्पिक मार्ग के निर्माण को भी बी.आर.ओ. को सौंपा जाए।
Related posts:
देहरादून में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य आगाज, 10 विधानसभा क्षेत्रों के 350 खिलाड़ी मैदान में
सीएस रतूड़ी ने टाटा ट्रस्ट के समक्ष उत्तराखण्ड सरकार की प्राथमिकताओं व थ्रस्ट एरिया पर की बात
महात्मा गांधी पुण्यतिथि: उत्तराखंड में दो मिनट का मौन, शहीदों को श्रद्धांजलि
देहरादून के मैक्स व दून अस्पताल में भर्ती मरीजों में हुई कोविड-19 की पुष्टि
मसूरी रोड पर तेज़ी से बन रहा शिव मंदिर पुल, CM धामी ने किया निरीक्षण—2-3 महीने में स्थायी पुल का लक्...
(Visited 377 times, 1 visits today)
