देहरादून: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को उत्तराखंड सचिवालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन’ का सामूहिक गायन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय समेत सचिवालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Related posts:
उत्तराखंड में होम डिलीवरी में 91 प्रतिशत की कमी, सुरक्षित मातृत्व सेवाओं का दिखा असर
उत्तराखंड में श्रमिक बच्चों के लिए प्रवासी शिक्षा केन्द्र होंगे स्थापित - डॉ. धन सिंह रावत
पन्नू का प्रोपगेंडा फेल: ड्रोन हमले और साइबर अटैक के झूठे दावे सरकार ने किए खारिज
ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हैस्को की प्राथमिकता
28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’: रात 8:30 से 9:30 बजे तक एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें
(Visited 244 times, 1 visits today)

