TMP: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी और खेल के प्रति समर्पण से हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग पहचान बनाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरभजन सिंह का क्रिकेट करियर और उनकी उपलब्धियां देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी सफलता युवाओं को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश देती है।
Related posts:
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वैज्ञानिक संस्थानों संग बनाई रणनीति, 13 ग्लेशियर झीलों पर लगेगा सेंसर
चारधाम यात्रा – यात्रियों के लिए कोविड जांच की अनिवार्यता फिलहाल नहीं
13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, तीसरे सम्मेलन की तैयारियां तेज
उत्तराखंड के सभी STP पर अब रियल टाइम नजर, CS ने तैयार करने को कहा केंद्रीकृत सिस्टम
CBSE को CIC का सख्त निर्देश: बोर्ड परीक्षाओं के खर्च और उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद प्रक्रिया का देना ह...
(Visited 6 times, 1 visits today)

