प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी राहत और बचाव कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। टनल में फंसे श्रमिक सुरक्षित हैं और ऑक्सीजन, पौष्टिक भोजन और पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एक्सपर्ट्स की राय लेकर एजेंसियां काम कर रही हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों पर लगातार नजर रखें हैं। मेडिकल की टीम भी वहाँ पर तैनात कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकलने की पूरी कोशिश की जा रही है। अब तक प्रधानमंत्री तीन बार मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ले चुके हैं। पीएमओ की टीम भी मौके का निरीक्षण कर चुकी और लगातार स्थिति पर नज़र बनाये हुए है और समन्वय का कार्य कर रही है।
Related posts:
कैंचीधाम महोत्सव में बाबा के दर्शन को पहली बार जुटे ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु
पौड़ी आपदा पीड़ितों को मिलेगा धराली-थराली जैसा राहत पैकेज, सीएम धामी बोले– सरकार हर क्षण साथ खड़ी है
उत्तराखंड UCC: झूठी शिकायत दर्ज करने पर लगेगा जुर्माना, तीसरी बार पर ₹10,000 तक का दंड
चांद पर रोवर प्रज्ञान मुश्किलों के बाद भी 12 मीटर की दूरी तय करने में सफल
CM धामी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए करोड़ों की धनराशि स्वीकृत की, पर्यटन, स्वास्थ्य और बुनिया...
(Visited 750 times, 1 visits today)

