उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि सिलक्यारा टनल के मामले ने न केवल प्रदेश के बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी आपदा प्रबंधन की पोल खोल कर रख दी है । उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह से देश के लोग और विपक्ष नैतिक रूप से इस संकट की घड़ी में सरकार और आपदा प्रबंधन में लगी एजेंसियों के साथ खड़े थे पर अब सब्र का बांध टूट रहा है। सरकार को बचाव कार्य करने के साथ जबाबदेही भी तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि देश के 42 लोगों की बहुमूल्य जानों के साथ किसी को भी प्रयोग करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें – श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में आधुनिक सर्जरी तकनीकों पर हुआ मंथन
Related posts:
काशीपुर में धामी का संदेश: योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे, विपक्ष को तथ्यों से दें जवाब
पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से फिलहाल नहीं मिली राहत, राज्य सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
117 घंटे बाद खत्म हुआ टीएचडीसी टनल रेस्क्यू, 12 श्रमिक सुरक्षित बाहर निकले; 10 की मौत
फेसबुक लाइव पर युवक ने लगाई गंगनहर में छलांग, सुबह मिला शव
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का कहर, सड़कों पर जलजमाव-हवाई उड़ानें ठप
(Visited 418 times, 1 visits today)

