देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित इंद्रेश महंत हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ उन्होंने उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दिवाकर भट्ट से मुलाकात की। श्री भट्ट इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से दिवाकर भट्ट की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने श्री दिवाकर भट्ट से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हाल-चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
धराली आपदा में सामूहिक साहस का अद्भुत उदाहरण - राज्यपाल ने रेस्क्यू टीमों की पीठ थपथपाई
पंचायत चुनाव की तिथियां तय: 24 और 28 जुलाई को ही मतदान, पुनर्मतदान की तारीखों को लेकर न हो भ्रम
"16 लाख स्मार्ट मीटर और 20 हज़ार सोलर रूफटॉप से बदलेगा राज्य का भविष्य"- सीएम धामी
WHO ने एमपॉक्स को फिर घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, कांगो में बेकाबू फैलाव
पटना पहुंचे सीएम धामी: बिहार की नई सरकार को दी बधाई, विकास को लेकर जताया भरोसा
(Visited 1,178 times, 1 visits today)

