Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग के निकट बने नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह धार्मिक आयोजन दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री सुरंग के ब्रेकथ्रू स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि 2023 में सुरंग हादसे के दौरान 41 मजदूर 17 दिन तक भीतर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण हुआ है।
करीब 853 करोड़ की लागत से बन रही यह सुरंग गंगोत्री-यमुनोत्री को जोड़ते हुए 26 किमी की दूरी कम करेगी और चारधाम यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
आज का दिन आस्था, संकल्प और विकास के संगम का प्रतीक बन गया है।
Related posts:
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम डैशबोर्ड पर रियल टाइम डाटा अपडेट के निर्देश दिए
बद्रीनाथ धाम थाली भेंट घोटाला: देहरादून से गिरफ्तार हुआ आरोपी प्रमोद नौटियाल
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड में आई दूसरी औद्योगिक क्रांति: मुख्यमंत्री धामी
सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: ऋण प्रक्रिया और बीमा क्लेम हों सरल, पर्वतीय जिलों पर विशेष फोकस
(Visited 1,299 times, 1 visits today)

