Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग के निकट बने नवनिर्मित बाबा बौखनाग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह धार्मिक आयोजन दोपहर 12 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री सुरंग के ब्रेकथ्रू स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि 2023 में सुरंग हादसे के दौरान 41 मजदूर 17 दिन तक भीतर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था, जो अब पूर्ण हुआ है।
करीब 853 करोड़ की लागत से बन रही यह सुरंग गंगोत्री-यमुनोत्री को जोड़ते हुए 26 किमी की दूरी कम करेगी और चारधाम यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
आज का दिन आस्था, संकल्प और विकास के संगम का प्रतीक बन गया है।
Related posts:
आयकर विभाग ने 4 राज्यों में की छापेमारी, 55 परिसरों पर चलाया गया तलाशी अभियान
प्रधानमंत्री किसान योजना में फर्जीवाड़ा, सरकार ने भेजे नोटिस
आपदा पीड़ितों को 6 महीने का मुफ्त राशन और ₹5 लाख तक सहायता: सीएम धामी
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के साथ जागा समानता का संकल्प: मुख्य सचिव ने बेटियों को बराबरी का अधिकार देने ...
बद्रीनाथ धाम थाली भेंट घोटाला: देहरादून से गिरफ्तार हुआ आरोपी प्रमोद नौटियाल
(Visited 1,299 times, 1 visits today)

