देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा सूर्य देवता की उपासना और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का महान अवसर है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम को दर्शाता है और जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का अनुभव कराता है।
सीएम धामी ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, समाज की एकता और सौहार्द का भी संदेश देती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एकजुटता के साथ अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर और छठी मइया से सभी की मनोकामना पूर्ण होने की भी कामना की।
Related posts:
उत्तराखंड के 100 ट्रेकिंग रूट्स की डिजिटल मैपिंग शुरू, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास का घेराव
स्वास्थ्य कारणों से उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा, देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति
मुख्य सचिव ने अगत्स्यमुनि रूद्रप्रयाग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के सम्बन्ध में वित्त व्यय समिति की ली ब...
जस्टिस कौल बोले बड़ा वोट बैंक नहीं थे कश्मीरी पंडित, जिससे विस्थापित कश्मीरियों का पूरा सच सामने नही...
(Visited 537 times, 1 visits today)

