पीटीआई: वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठकें दावों-प्रतिदावों को लेकर टकराव का केंद्र बन गई हैं, क्योंकि देश में कई सरकारी निकायों ने वक्फ बोर्डों पर उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। एएसआई ने उन पर अनधिकृत निर्माण का भी आरोप लगाया है। रेलवे बोर्ड के अलावा शहरी मामलों और सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी विभिन्न वक्फ बोर्ड पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।
इन मंत्रालयों ने वक्फ संपत्तियों से संबंधित मौजूदा कानून में प्रस्तावित संशोधनों का समर्थन किया है। उधर, इन्हें लेकर प्रतिदावे भी किए जाने लगे हैं। समिति में विपक्षी सदस्यों ने दावा किया है कि वास्तव में बड़ी संख्या में वक्फ संपत्तियां भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) सहित सरकारी निकायों के अनधिकृत कब्जे में हैं।
Related posts:
मुख्यमंत्री का सख्त संदेश: “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” के लिए बनेगा व्यापक एक्शन प्लान, सीमावर्ती इलाकों...
गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, छठे फ्रांसीसी नेता है मैक्रो...
IPL 2025 में छाया युवा सितारा: प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, बने दूसरे सबसे तेज भा...
जी-20 समिट में भारत को बड़ी कामयाबी, नई दिल्ली लीडर्स घोषणा पत्र को मिली मंजूरी
उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, जनजातीय विकास में विज्ञान की...
(Visited 168 times, 1 visits today)

