उत्तरकाशी: धराली क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेलिकॉप्टरों के माध्यम से राहत और बचाव अभियान रविवार को भी जारी रहा। सुबह खराब मौसम के कारण ऑपरेशन लगभग पौने दस बजे से शुरू हो पाया, जिसके बाद मातली हेलीपैड से बड़ी मात्रा में खाद्य एवं राहत सामग्री हर्षिल हेलीपैड तक पहुंचाई गई।
वापसी में हेलिकॉप्टरों द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जरूरतमंद लोगों को मातली लाने का कार्य भी लगातार जारी है। अब तक इस हेली ऑपरेशन के तहत 260 से अधिक फेरे लगाए जा चुके हैं।
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान में मातली हेलीपैड से आठ हेलिकॉप्टर संचालित हो रहे हैं, जबकि चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से सेना के चिनूक, एमआई, एएलएच और चीता हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं।
Related posts:
CS रतूड़ी ने अवैध खनन पर सख्त निगरानी तथा वैध खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए MDTSS लागू करने के प्रस्ताव ...
उत्तराखंड सरकार ने वर्दीधारी पदों पर एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू कीं, युवाओं के हित में पारदर्शी ए...
गुजरात विमान हादसे पर उत्तराखंड की संवेदना: सीएम धामी ने रखी दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि
ऐतिहासिक फैसला! सख्त भू-कानून को मंजूरी, अब प्रदेश की पहचान रहेगी अटल
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति
(Visited 354 times, 1 visits today)

