उत्तरकाशी: धराली क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेलिकॉप्टरों के माध्यम से राहत और बचाव अभियान रविवार को भी जारी रहा। सुबह खराब मौसम के कारण ऑपरेशन लगभग पौने दस बजे से शुरू हो पाया, जिसके बाद मातली हेलीपैड से बड़ी मात्रा में खाद्य एवं राहत सामग्री हर्षिल हेलीपैड तक पहुंचाई गई।
वापसी में हेलिकॉप्टरों द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जरूरतमंद लोगों को मातली लाने का कार्य भी लगातार जारी है। अब तक इस हेली ऑपरेशन के तहत 260 से अधिक फेरे लगाए जा चुके हैं।
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस विशेष अभियान में मातली हेलीपैड से आठ हेलिकॉप्टर संचालित हो रहे हैं, जबकि चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से सेना के चिनूक, एमआई, एएलएच और चीता हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं।
Related posts:
कांवड़ मेला 2025 की तैयारी को मिली रफ्तार: मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, डीजे बैन और सुरक्षा पर रह...
हनुमान अंश से The Vvaan तक: क्या लोककथाएं बन रही हैं बॉलीवुड की नई कहानी?
IND vs NZ Final: क्या चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर रोहित शर्मा करेंगे वनडे से संन्यास? शुभमन गिल ने दिया बड...
हनीमून बना खौफनाक साजिश का मंच! राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी समेत 4 गिरफ्तार, शिलांग पुलिस पहुंच...
अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी ने घायलों से मिल बढ़ाया हौसला, राहत कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त न...
(Visited 354 times, 1 visits today)

