देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC परीक्षा नकल प्रकरण की CBI जांच की संस्तुति को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री धामी स्वयं बेरोजगार संघ के धरना स्थल पर पहुँचे थे। वहाँ उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के मन में कोई शंका न रहे, इसलिए मामला राज्य की एजेंसियों तक सीमित रखने के बजाय CBI को सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि CBI की गहन और निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषी सख्त सजा पाएंगे।
Related posts:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वर्णकारों को संदेश: पारंपरिक आभूषणों को बनाएं ‘लोकल टू ग्लोबल’ का ...
सोशल मीडिया कंपनी एक्स ने भारत में 12 लाख से अधिक खातों पर लगाई रोक
पीएम मोदी के दौरे पर दून पुलिस अलर्ट, फर्जी पत्र वायरल करने वालों पर कार्रवाई शुरू
प्रखर राजनेता थे हेमवती नंदन बहुगुणा, सीएम धामी
मुख्य सचिव ने किया बजरंग सेतु और हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण, पर्यटन व आजीविका को बढ़ावा देन...
(Visited 4,450 times, 1 visits today)

