देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC परीक्षा नकल प्रकरण की CBI जांच की संस्तुति को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री धामी स्वयं बेरोजगार संघ के धरना स्थल पर पहुँचे थे। वहाँ उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के मन में कोई शंका न रहे, इसलिए मामला राज्य की एजेंसियों तक सीमित रखने के बजाय CBI को सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि CBI की गहन और निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषी सख्त सजा पाएंगे।
Related posts:
देहरादून को मिला विकास का नया आयाम: 188 करोड़ की 74 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
78वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संकल्प: 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
उत्तराखंड का 18% इलाका भूस्खलन के हाई रिस्क जोन में, सबसे ज्यादा खतरे में उत्तरकाशी-चमोली
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 2 विधानसभा सीटों में उपचुनाव के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर भड़के कांग्रेसी नेता भी करेंगे केश दान
(Visited 4,446 times, 1 visits today)
