CM धामी ने श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी, मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत दल गंगोत्री धाम के लिए हुआ रवाना 

 

 

 

 

हल्द्वानी:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस से राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं संतोष का अनुभव कराना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार बुजुर्गों के सम्मान और सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है।

पांच दिवसीय इस यात्रा में 19 महिला और 13 पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं, जो गंगोत्री धाम सहित मार्ग के विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करेंगे। यात्रियों के आवास और भोजन की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास केंद्रों में की गई है।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

(Visited 309 times, 1 visits today)