हल्द्वानी को मिली नई सौगात, CM धामी ने सिटी बस सेवा का किया शुभारंभ — अब सफर होगा सस्ता, सुरक्षित और सुगम

 

 

 

 

हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहर की सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया और कहा कि यह पहल शहर के विकास और सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। इस सेवा से शहर के यातायात दबाव में कमी, प्रदूषण में घटाव और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के हर नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे आम जन को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर लागू किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को अधिक सुविधा होगी।

इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

(Visited 335 times, 1 visits today)