सरकारी जमीनों की बंदरबांट के विरोध में मैदान में उतरेगी कांग्रेस, गणेश गोदियाल ने सौंपी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी जमीनों के कथित दुरुपयोग और बंदरबांट के मुद्दे पर कांग्रेस ने धामी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर 4 नवंबर को प्रदेशभर में ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

सुबह 10 बजे होने वाले इन कार्यक्रमों में नैनीताल, हल्द्वानी, देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी, हरिद्वार और टिहरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस नेता निर्धारित स्थलों पर प्रदर्शन करेंगे।

गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकारी जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों का इस्तेमाल निजी हितों के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और जनता की संपत्तियों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, करण माहरा और हरक सिंह रावत समेत कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है।

(Visited 3 times, 3 visits today)