मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 127 करोड़ की विकास योजनाओं को दी स्वीकृति

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और राहत कार्यों के लिए कुल 127 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश के 12 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्कों के निर्माण हेतु 13 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसी के साथ, उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में हालिया आपदा के दौरान मलबे में दबे मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए 93 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि देहरादून स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आवश्यक उपकरण, रसायन और कंज्यूमेबल्स की खरीद पर खर्च होगी।

अतिवृष्टि और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी मुख्यमंत्री ने वित्तीय मदद दी है। राज्य आपदा मोचन निधि से राहत एवं बचाव कार्यों हेतु उधम सिंह नगर को 10 करोड़ रुपये और पौड़ी जनपद को 3 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने केएफडब्ल्यू (KFW) द्वारा वित्त पोषित Environmentally Friendly Urban Development Programme in Ganga Basin States के अंतर्गत हरिद्वार और ऋषिकेश नगर में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ करने हेतु 100 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया है।

(Visited 906 times, 1 visits today)