मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की | इस अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे | सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की | उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा| इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे बातचीत की |
Related posts:
“युवा सोच और डिजिटल शक्ति से बनेगा नया उत्तराखंड” — क्रिएटर्स मीट में मुख्यमंत्री धामी का विज़न
प्रदेश में 15 अक्टूबर से पोस्ट मानसून का दिखाई देगा असर, 3 दिन का येलो अलर्ट जारी
चार धाम यात्रा 2025: इस बार भव्य, सुव्यवस्थित और रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार
संसद परिसर में हंगामा: धक्का-मुक्की में घायल बीजेपी सांसदों को अस्पताल से मिली छुट्टी
"66% कंपनियां रिश्वत देने को मजबूर: 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पर भ्रष्टाचार का साया"
(Visited 867 times, 1 visits today)

