आज उत्तराखंड के नैनीताल में हरियाणा के हिसार से स्कूली स्टाफ को लेकर नैनीताल घूमने आई एक बस खाई में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे | हादसे में महिला और एक बच्चे सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 28 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया है।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल से हरियाणा वापस लौटते समय कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी लाया गया। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया। SSP पीएन मीना ने बताया कि हादसे में 18 लोगों को बचाया जा चुका है। तीन लोगों की मौत हो गई है। आगे राहत बचाव अभियान जारी है।
Related posts:
‘319 CrPC का इस्तेमाल सावधानी से हो’, सुप्रीम कोर्ट ने अदालतों को चेताया
सीएम धामी ने कनाडा के उच्चायुक्त कैमरोन मैके से की मुलाकात, कई महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु ए.डी.बी देगा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा
उपराष्ट्रपति धनखड़ का RIMC कैडेट्स को संदेश: "ताकत और ज्ञान के साथ करें राष्ट्र सेवा
मुख्य सचिव का एक्शन मोड: सितंबर तक पूंजीगत बजट का 50% खर्च, हर हफ्ते पानी की गुणवत्ता होगी सार्वजनिक
(Visited 145 times, 1 visits today)

