अब उत्तराखंड में दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा पेंशन धारकों को सितंबर से हर महीने की 10 तारीख को पेंशन मिल जाएगी | पेंशन धारकों को पेंशन के लिए लंबा इंतजार ना करना पड़े, इसके लिए विभाग की ओर से हर महा 10 तारीख को पेंशन देने का फैसला लिया गया है |
3 महीने की पेंशन दी जाती थी एक साथ
आपको बता दें कि अब तक पेंशन धारकों को 3 महीने की पेंशन एक साथ दी जा रही थी| जिसकी वजह से पेंशन धारकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था| जिसको ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग ने ये फैसला लिया है| इस विषय पर जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि अभी तक पेंशन धारकों को पेंशन प्राप्त करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था | जिको ध्यान में रखते हुए विभाग ने फैसला लिया है कि सितंबर माह से 10 तारीख को पेंशन मिल जाएगी |
हमारा प्रयास है आवेदकों को जल्द से जल्द मिले पेंशन
वहीं पेंशन के नए आवेदन संबंधी दस्तावेज प्राप्त होते ही तत्काल जांच करके निदेशालय को भेजे जा रहे हैं| और जिन दस्तावेजों में खामियां मिल रही हैं उन आवेदकों को एक सप्ताह के भीतर दस्तावेज ठीक करने को लेकर सूचना भी दी जा रही है| हमारा प्रयास है कि आवेदकों को जल्द से जल्द पेंशन दी जा सके| इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल दस्तावेज के सत्यापन कर निदेशालय को भेजने का निर्देश दिए गए हैं अन्यथा निर्देश का पालन न करने वाले अधीनस्थों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी|
Related posts:
उत्तराखंड में SIR अभियान को मिली रफ्तार, 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूरा किया गणना फॉर्म वितरण और डिजिटाइ...
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 159 करोड़...
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी का मुख्य सेवक संवाद: सुशासन और जनकल्याण की नई राह"
देहरादून के गणतंत्र दिवस समारोह में छाई ‘राष्ट्रीय खेल’ की झांकी, सूचना विभाग ने मारी बाजी
(Visited 120 times, 1 visits today)

