कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। जहां हरक सिंह रावत कह रहे हैं की भाजपा ने बदले की भावना के साथ छापेमार कार्रवाई कराई है। तो वहीं भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि छापेमारी की कार्रवाई से भाजपा का कुछ भी लेना देना नहीं है।
कुछ गलत नहीं किया तो कांग्रेस को सहयोग करना चाहिए
भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों के जवाब में पलटवार किया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा, कांग्रेस नेताओं को हर मामले में जांच पर सवाल उठाने की आदत पड़ गई है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई शिकायत मिली होगी, उसी के आधार पर जांच की जा रही होगी। हालांकि चौहान ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि यदि विजिलेंस या पुलिस किसी मामले की जांच कर रही है तो उसमें सहयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश या राज्य में जब भी कोई जांच होती है तो कांग्रेस उस पर सवाल खड़े कर देती है। कांग्रेस को बिना सोचे-समझे सवाल उठाने की बजाए जांच में सहयोग करना चाहिए। चौहान ने कहा कि यदि कांग्रेस और उसके नेताओं ने कुछ गलत नहीं किया तो उन्हें किस बात का डर। यदि कांग्रेस और उसके नेता सही हैं तो उन्हें जांच का सामना करना चाहिए।
Related posts:
MP और राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पूर्व की गयी घोषणाओं के खिलाफ SC में याचिका दाखिल
मुख्य सचिव का सख्त निर्देश: लक्ष्य तय करें, फंडिंग के प्रस्ताव तैयार रखें, विकास योजनाओं में न हो दे...
श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई
स्पोर्ट्स कॉलेज में हेल्दी डाइट का नया फॉर्मूला! खाने के साथ अब मिलेगा कैलोरी और प्रोटीन का पूरा हिस...
वित्त आयोग के ऐतिहासिक दौरे की तैयारी में उत्तराखण्ड सतर्क, बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए वैकल्पिक योजना ...
(Visited 76 times, 1 visits today)


2 thoughts on “हरक के आरोप का भाजपा ने दिया जवाब, छापेमारी की कार्रवाई से BJP का कुछ लेना देना नहीं”
Comments are closed.