देहरादून के गणतंत्र दिवस समारोह में छाई ‘राष्ट्रीय खेल’ की झांकी, सूचना विभाग ने मारी बाजी

 

 

 

परेड ग्राउंड पर झलकी खेलों की झलक, सूचना विभाग ने बटोरे तालियां
देहरादून में आयोजित 76वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में परेड ग्राउंड ने देशभक्ति और उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलकियों का अद्भुत नजारा पेश किया। इस मौके पर सूचना विभाग की झांकी ने दर्शकों और गणमान्य अतिथियों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खेलों और संस्कृति का संगम बनी झांकी
इस विजेता झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही झांकी ने उत्तराखंड के पारंपरिक खेल मलखंब को भी मंच पर जीवंत किया, जिसने इसे न केवल आकर्षक बल्कि प्रेरणादायक बना दिया। झांकी ने राज्य की खेल संस्कृति और आधुनिक खेल आयोजनों के बेहतरीन तालमेल को उजागर किया।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने झांकी की इस अद्भुत सफलता पर सूचना विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह झांकी राज्य की खेल संस्कृति और उसके विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

“उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों की गूंज!”
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। यह न केवल राज्य की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा, बल्कि यहां की सांस्कृतिक धरोहर को भी विश्व के सामने पेश करेगा।

गणतंत्र दिवस परेड में झांकी का जलवा
झांकी ने अपनी भव्यता और विचारशील प्रस्तुति से परेड ग्राउंड में मौजूद हर व्यक्ति का ध्यान खींचा। राष्ट्रीय खेलों के साथ पारंपरिक खेल मलखंब को जोड़ना, राज्य के गौरव और आधुनिकता के बीच का बेहतरीन तालमेल दर्शाता है।

“खेलों से सजेगा उत्तराखंड, बनेगा विकास का नया अध्याय!”
यह झांकी न केवल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के लिए गर्व का क्षण बनी, बल्कि यह संदेश भी दिया कि खेल और संस्कृति के जरिए उत्तराखंड एक नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है।

 
(Visited 399 times, 1 visits today)