देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को नामांकन के लिए शुभकामनाएं दीं। आर्य ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत विधानसभा के प्रभारी सचिव के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई।
Related posts:
मुख्यमंत्री धामी ने CM आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अप...
एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, 35 किलो के बोन ट्यूमर की सफल सर्जरी को मिला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
CUET केंद्रों पर बवाल: उत्तराखंड के छात्रों को क्यों भेजा जा रहा 500 KM दूर?
केदारनाथ में फैल रही गंदगी से प्रधानमंत्री मोदी भी बेचैन
महिलाएं अपनी मां और सास की गुलाम नहीं हैं, केरल हाई कोर्ट ने की तलाक के मामले की मौखिक आलोचना
(Visited 1,065 times, 1 visits today)

