आज उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के अंतर्गत गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी| बस में 33 लोग सवार थे जिसमें से 27 लोगों को उपचार के लिए एम्बुलेंस की सहायता से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जा चूका है जहाँ उनका उपचार चल रहा है| जबकि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है| जिसकी सूचना मिलते ही सीएम धामी ने इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन को तेजी से राहत-बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एवं अपर मुख्य सचिव से भी फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि वो घटनास्थल पर चल रहे राहत बचाव कार्यों की पूरी मॉनिटरिंग करें | साथ ही सीएम धामी के निर्देश पर NDRF ,SDRF और मेडिकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा जा चुका है | हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम धामी ने कहा कि अगर राहत कार्यों के लिए आवश्यकता पड़ने पर देहरादून से हेलीकॉप्टर भी भेजा जायेगा, सीएम ने देहरादून में हेलीकॉप्टर को तैयार रहने का भी निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इस बस हादसे में अपनी जान देने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
सीएम धामी ने बस हादसे के सम्बन्ध में, स्थानीय प्रशासन को राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
नेशनल गेम्स 2024: कर्नाटक का जलवा! राफ्टिंग में दिखाया दम, कई कैटेगिरी में गोल्ड पर कब्जा
मुख्यमंत्री से मिले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को लेकर हुई चर्चा
आईएमए से निकलेंगे 481 नए सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में गूंजेगा ‘अंतिम पग’ का गौरव
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की संसदीय बोर्ड की बैठक आज , सरकार बनाने पर हो सकती है चर्चा
शवों को लेने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचा एयरफोर्स का विमान, शवों को केमिकल से किया जाएगा सुरक्षित
(Visited 74 times, 1 visits today)

