शासन के द्वारा सिलक्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के अध्ययन एवं कारणों की जांच के लिए निदेशक उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की अध्यक्षता में गठित समिति में शामिल विशेषज्ञों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच समिति में शामिल विशेषज्ञों का यह दल बीते दिन ही घटनास्थल पर पहुँच गया था। दल के द्वारा सुरंग एवं इसके ऊपर की पहाड़ी का सर्वेक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञों के इस दल यूएसडीएमए देहरादून के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, वाडिया इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. खइंग शिंग ल्युरई, जीएसआई के वैज्ञानिक सुनील कुमार यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक सीबीआरआई रुड़की कौशिल पंडित, उपनिदेशक भूतत्व एवं खनिजकर्म विभाग जी.डी प्रसाद और भूवैज्ञानिक यूएसडीएमए देहरादून तनड्रिला सरकार शामिल हैं।
Related posts:
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली: मातृशक्ति के साथ सड़कों पर उतरे सीएम धामी, विपक्ष पर साधा निशाना
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा '1962 के बाद लगातार मोदी तीसरी बार सत्ता में लौटने वाले पहले PM'
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान भारी संख्या में हथियार किये जब...
भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक मानसून सत्र: 547 प्रश्नों के साथ पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, CM धामी बो...
यमुनोत्री मार्ग पर मलबे से रास्ता बंद, SDRF ने रोप के सहारे 100 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला
(Visited 258 times, 1 visits today)

