यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में पर्यटन आवास गृह का उद्धघाटन करेंगे। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार स्थित यूपी के भागीरथी पर्यटन आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई नेता और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आज यूपी-उत्तराखंड परिसम्पत्ति बंटवारे के अंतर्गत हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल को कागज़ी कार्रवाई के बाद उत्तराखंड सरकार को सौंप देंगे। पर्यटन आवास गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रमुख साधु-संत से भी सम्मलित होंगे। आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन है।

Related posts:
WSDM–2025 और USSTC के तहत ग्राफिक एरा में 20 से अधिक तकनीकी सत्र, 500 से अधिक शोधार्थियों ने प्रस्तु...
भारत की भूमि से पहली बार कैलाश पर्वत के दर्शन: शिव भक्तों का सपना हुआ साकार
नेपाल को चीनी निर्यात पर रोक का असर, झूलाघाट सीमा पर लौटाई गई चीनी
हल्द्वानी में धामी की हाई-लेवल मीटिंग: मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्ती, पर्यटन सीजन और जमरानी बांध को ल...
अंतरिक्ष में नया अध्याय: इसरो ने उगाए बीज, स्पेस में हरियाली की ओर पहला कदम
(Visited 113 times, 1 visits today)


One thought on “सीएम योगी हरिद्वार स्थित यूपी पर्यटन आवास गृह का करेंगे उद्घाटन, उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन आज”
Comments are closed.