यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरिद्वार में पर्यटन आवास गृह का उद्धघाटन करेंगे। उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरिद्वार स्थित यूपी के भागीरथी पर्यटन आवास गृह का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई नेता और अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आज यूपी-उत्तराखंड परिसम्पत्ति बंटवारे के अंतर्गत हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल को कागज़ी कार्रवाई के बाद उत्तराखंड सरकार को सौंप देंगे। पर्यटन आवास गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में हरिद्वार के प्रमुख साधु-संत से भी सम्मलित होंगे। आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन है।

Related posts:
केरल में राष्ट्रीय महिला विधायक सम्मेलन-2022 में प्रतिभाग करेंगी विधानसभा अध्यक्ष
चारधाम यात्रा - कल सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे भगवान बद्रीविशाल के कपाट
लंदन की सड़कों पर सैर करते दिखे सीएम धामी, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
सीईओ मां ने अपने चार साल के बेटे की गला दबाकर की हत्या
चारधाम यात्रा के लिए शनिवार से फिर शुरू होंगे ऑफलाइन रेजिस्ट्रेशन
(Visited 113 times, 1 visits today)


One thought on “सीएम योगी हरिद्वार स्थित यूपी पर्यटन आवास गृह का करेंगे उद्घाटन, उत्तराखंड दौरे का तीसरा दिन आज”
Comments are closed.