कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत,अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

आरएनएस न्यूज़ एजेंसी – पिथौरागढ़ जिले के थल डीडी हाट मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सोमवार सुबह एसएसबी और पुलिस के जवानों ने मिलकर रेस्क्यू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

रविवार देर रात एक कार थल डीडी हाट मार्ग पर लालघाटी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में दो एसएसबी के जवान बैठे थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ से थल डीडीहाट मार्ग पर लालघाटी के पास रविवार देर रात एक कार संख्या यू के 07 डिटी 4557 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमे दो लोग सवार थे। ये दोनों युवक एसएसबी की 11वी बटालियन में तैनात थे।

मृतकों की पहचान


कार सवार युवकों की पहचान एएसआई मनोज कुमार पंत आयु 46 वर्ष, पुत्र मोहन चंद पंत निवास भट्टी गांव बेरीनाग और एचसी, एमटी वीर सिंह पुत्र करन सिंह गुजरावाली सिद्धिविनायक कॉलोनी रायपुर जिला देहरादून के रूप के हुई है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

(Visited 141 times, 1 visits today)