
एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई। वाहन चालक की मौके पर ही मौत ।
मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कन्नौजिया अपने चालक के साथ हरिद्वार बाईपास से होकर लक्सर जा रही थी। तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर सोनाली पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एसडीएम की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।और वाहन चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एसडीएम को रुड़की के विनय विशाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया ।जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही लक्सर और मंगलौर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की। ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
Related posts:
भाजपा में बगावत पर गाज: श्रीनगर में 7 कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित, बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा!...
नीट-यूजी परीक्षा लीक मामले में नया मोड़, गिरफ्तार चार आरोपियों ने बताया 'आखिर कितने लाख रुपये में बे...
राहुल गांधी पर भाजपा का तीखा पलटवार, पेपर लीक बिल पर आरोपों को किया खारिज
‘जनकल्याण शिविर’ से जनता तक पहुंचेगी सरकार, तीन दिन में घर-घर योजनाओं का लाभ पहुंचाने की तैयारी
उत्तराखंड निकाय चुनाव: आरक्षण पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया 2 दिन का समय
(Visited 144 times, 1 visits today)

