CM धामी ने भ्रस्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 एप किया लॉंच

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस विभाग द्वारा बनाये गए भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 एप का शुभारंभ किया। शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 एप का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती के साथ किया जाएगा। इस एप पर जो भी शिकायत आएगी उनका निस्तारण जल्द से जल्द करने की कोशिश की जाएगी। यदि शिकायत विजिलेंस से सम्बंधित नही होगी तो उसे सीएम हेल्पलाइन या सम्बंधित विभाग को भेजा जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि शिकायत कर्ता ने जो भी शिकायत की है उसका स्टेटस अपडेट भी उन्हें मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों का जल्दी से जल्दी समाधान निकालने के लिए सरलीकरण, समाधान,निस्तारण और संतुष्टि के सिद्धांत पर काम किया जाएगा। जिससे शिकायतों का शीघ्रता से समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याएं हमारी पहली प्राथमिकता है।

(Visited 22 times, 1 visits today)