लेखक गांव में कुमार विश्वास का राजनीतिक तंज, बोले- “अगर कॉकरोच हैं, तो हिट भी मौजूद है”

 

 

 

 

TMP: डोईवाला स्थित लेखक गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने “काकरोच जनता पार्टी” को लेकर पूछे गए सवाल पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि “कॉकरोच” हैं, तो देश में “हिट” भी मौजूद है।

कुमार विश्वास ने कहा कि बचपन से सुनते आए हैं कि कॉकरोच ऐसा जीव है जो गंदगी में पनपता है और अच्छी चीजों को नुकसान पहुंचाने की प्रवृत्ति रखता है। उन्होंने कहा कि उनकी मां बताया करती थीं कि कॉकरोच अंधेरे और झुंड में रहता है तथा सड़न से पैदा होता है।

व्यंग्यात्मक अंदाज में उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को खत्म करने के लिए “हिट” जैसी दवाइयां भी मौजूद हैं। बंगाल और पंजाब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों का इलाज हो जाएगा।

लेखक गांव में आयोजित हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

लेखक गांव में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में कुमार विश्वास ने कहा कि लेखक गांव भारतीय साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं का जीवंत केंद्र बनता जा रहा है, जहां नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ना सीख रही है।

‘सुमित्रानंदन पंत साहित्य पर्यटन पथ’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में उन्होंने युवाओं से साहित्य और पुस्तकों के साथ अधिक समय बिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी कविता लिखने के लिए पहले हजार कविताएं पढ़नी पड़ती हैं।

इस दौरान उन्होंने अपनी चर्चित पंक्तियां — “मैं तुम्हें सपने देने आया हूं, बेचने नहीं” — सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की। उन्होंने कहा कि सुमित्रानंदन पंत का साहित्य प्रकृति, हिमालय और भारतीय संस्कृति की चेतना का जीवंत दस्तावेज है। कार्यक्रम में कल्याण सिंह रावत सहित अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद और छात्र उपस्थित रहे।

(Visited 405 times, 1 visits today)